जमशेदपुर : भारत सरकार की महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना के अंतर्गत कार्यान्वित हो रही पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत टाटा स्टील लिमिटेड के साथ जमशेदपुर स्थित कांबी मिल प्लांट को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए एग्रीमेंट किया. इस एग्रीमेंट पर गेल के जनरल मैनेजर और जीए इनचार्ज गौरी शंकर मिश्रा और टाटा स्टील के चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर रंजन कुमार सिन्हा ने हस्ताक्षर किए. गेल की तरफ से गौरी शंकर के अलावा अमित तेरोम, मिथलेश कुमार, दुर्गा अंबेडकर, अनु सौरव, आशीष सिन्हा, शिबान अख्तर, रिपॉम पॉल और रोनित तिर्की ने भाग लिया और टाटा स्टील की तरफ से रंजन सिंह के अलावा अखिलेश कुमार, शशि सिंहा एवं विशाल कुमार मौजूद थे. इस एग्रीमेंट के तहत गेल मार्च 2026 तक 31,000 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर्स पर डे (एससीएमडी) प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करेगा, जो बाद में बढ़कर 43,000 एससीएमडी हो जाएगी. टाटा स्टील के जमशेदपुर में चालू होने वाले कांबी मिल प्लांट को गैस की सप्लाई सितंबर के अंत तक शुरू हो जाएगी. यह गेल सीजीडी का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल गैस सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट है. (नीचे भी पढे़ं)

कॉम्बी को जोड़ने के लिए गेल ने 23 किलोमीटर की पाइपलाइन सोनारी, मानगो, गोलमुरी, गोल्फकोर्स रोड, टिनप्लेट, तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी), लेबर ब्यूरो टेल्को, नुवोको होते हुए पाइपलाइन की कमीशनिंग कर शुरू कर दी गई है. इससे इस क्षेत्र में आने वाली सभी 10 से अधिक उद्योगों को 2 लाख एससीएम से अधिक गैस उपलब्ध कराने की क्षमता स्थापित की है. साथ ही इस रूट पर सीएनजी स्टेशन एवं डीआरएस लगाकर घरों एवं होटलों में भी पीएनजी की आपूर्ति की योजना है. इस समय जमशेदपुर में 6000 से अधिक घरों में पीएनजी, 53 होटलों में पीएनजी, 14 सीएनजी स्टेशनों से रोजाना 15,000 केजी से अधिक गैस पर हजारों वाहन स्वच्छ प्राकृतिक गैस पर चलते हुए शहर के पर्यावरण एवं स्वास्थ्य में गुणात्मक सुधार हुआ है. (नीचे भी पढे़ं)

गौरी शंकर मिश्रा ने कहा कि टाटा स्टील के साथ यह सहयोग भारत के इंडस्ट्रियल सेक्टर को कॉस्ट-इफेक्टिव, पर्यावरण अनुकूल और सुविधाजनक एनर्जी सोल्यूशन प्रदान करने के लिए गेल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने आगे कहा कि गेल जल्द ही इस क्षेत्र में अन्य इंडस्ट्रियों को भी जोड़ने की योजना बना रहा है, जो पूर्वी सिंहभूम के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में नेचुरल गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने और क्लीनर एनर्जी एडॉप्शन को बढ़ावा देने की अपनी व्यापक रणनीति का हिस्सा है. गौरी शंकर ने निवेदन किया है कि सभी निवासी अधिक से अधिक पीएनजी सीएनजी का प्रयोग करें एवं पाइपलाइन नेटवर्क जिसकी गेल की टीम 24 घंटे सातों दिन पेट्रोलिंग करती है, ताकि आसपास कोई खुदाई होती है तो उसे तत्काल रोककर गेल को 8987670901 पर सूचित कर गेल के नेटवर्क को सुरक्षित रखने में मदद करें एवं गैस की निर्बाध आपूर्ति में सहयोग करें एवं किसी अप्रत्याशित घटना को रोकने में मदद करें. यह एग्रीमेंट स्टील प्रोडक्शन के कार्बन फुटप्रिंट को काफी कम करने में योगदान देगा और साथ ही टाटा स्टील की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए विश्वसनीय एनर्जी सप्लाइ सुनिश्चित करेगा. यह पार्टनरशिप भारत के सस्टेनेबल एनर्जी गोल्स को आगे बढ़ाने में पब्लिक सेक्टर एनर्जी कंपनियों और निजी औद्योगिक दिग्गजों के बीच बढ़ते सहयोग का एक उदाहरण है.



