जमशेदपुर : टाटा स्टील के मानव संसाधन विभाग (एचआरएम) में संगठानात्मक बदलाव किया गया है. वन टाटा स्टील के तहत किये जा रहे कार्य के तहत एक जुलाई से नयी व्यवस्था को लागू किया गया है. एचआरएम में एचआरएम विभाग के माध्यम से लीडरशिप डेवलपमेंट, रिवार्ड, एचआर स्ट्रैटेजी, कल्चर व डिजिटल पर फोकस करते हुए काम किया जायेगा. इसके तहत किये गये नये बदलाव के तहत टाटा स्टील के इंडिया ओपीआर हेड रिवार्ड प्रीतम राय चौधरी, टाटा स्टील इंडिया हेड लीडरशिप व टैलेंट डेवलपमेंट विशाल वत्स बनाये गये है. वे लोग मुंबई से सारा कामकाज देखेंगे और चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल को रिपोर्ट करेंगे. वहीं, टाटा स्टील के इंडिया के एचआरएम फंक्शन में बदलाव किया गया है. इसके तहत चीफ ग्रुप एचआरआइआर जुबिन पालिया को सीएचआरओ इंडिया मैनुफैक्चरिंग बनाया गया है. वे आइएल 2 स्तर के अधिकारी के रुप में काम करेंगे और जमशेदपुर से सारा कामकाज देखेंगे और चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल को ही रिपोर्ट करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
उनके अधीन चीफ एचआरबीपी टाटा स्टील मेरामंडली अमिताभ चंद्र झा, चीफ एचआरबीपी टाटा स्टील जमशेदपुर व गम्हरिया मुकेश अग्रवाल, इएंडपी के चीफ एचआरबीपी राशिद जाफरी होंगे. चीफ आइआर व रिवार्ड राहुल दुबे चीफ आइआर लीगल व कांट्रैक्ट वर्कफोर्स मैनेजमेंट बनाया गया है और वे सीएचआरओ इंडिया रॉ मैटेरियल व एनेबलिंग फंक्शन को रिपोर्ट करेंगे. चीफ एचआरबीपी कलिंगानगर यशवंत कुमार पांडेय और चीफ एचआरबीपी सप्लाइ चेन प्रोक्योरमेंट व प्रोफिट सेंटर सोनम रंजन भी सीएचआरओ को रिपोर्ट करेंगे. चीफ एचआरबीपी रॉ मैटेरियल राजेश चिंतक को सीएचआरओ इंडिया रॉ मैटेरियल व एनेबलिंग फंक्शन बनाया गया है. वे भी चीफ पीपुल्स ऑफिसर को रिपोर्ट करेंगे. उनके अधीन चीफ टैलेंट मैनेजमेंट राधिका सिंह, चीफ एचआरबीपी कारपोरेट फंक्शन दीबा अहमद रिपोर्ट करेंगे. चीफ लर्निंग व डेवलपमेंट एंड चीफ डाइवर्सिटी ऑफिसर जया सिंह पंडा को भी चीफ पीपुल ऑफिसर के अधीन लाया गया है. प्रोडक्टिविटी सर्विसेज डिपार्टमेंट को बदल दिया गया है. इसको आर्गेनाइजेशन डिजाइन व वर्कफोर्स प्लानिंग बनाया गया है. इसी तरह का बदलाव टाट स्टील यूके व निदरलैंड में किया जायेगा. चीफ प्रोडक्टिविटी सर्विसेज डिपार्टमेंट विनिता प्रकाश को चीफ आर्गेनाइजेशन डिजाइन व वर्कफोर्स प्लानिंग बनाया गया है. वे जमशेदपुर से कामकाज देखेंगी और चीफ पीपुल ऑफिसर को रिपोर्ट करेंगी. यह बदलाव टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के स्तर से की गयी है.




