
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में रविवार को राज्य के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता औचक निरीक्षण करने पहुंचे. स्वास्थय मंत्री को अस्पताल में देख अस्पताल के कर्मचारिययों में खलबली मच गई. बन्ना गुप्ता अपनी टीम के साथ बस एक ही कार में अस्पताल पहुंच गए. यहां आधा घंटा निरीक्षण करने के बाद वह वापस लौट गए. इस दौरान उन्होने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, गायनिक, ऑर्थो, एनआईसीयू, सर्जरी वार्ड में घुमते नजर आए. अस्पताल के रसोई में पहुंच कर वहां उन्होने खाना भी खाया. कई मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की खामियों के बारे में बन्ना गुप्ता को बताया. उन्होने जल्द ही इन खामियों को दुर करने की बात कही. उन्होने कहा की इस तरह औचक निरीक्षण निरंतर चलता रहेगा.
गोड्डा की उपायुक्त को सदर अस्पताल में पुत्र प्राप्ती को दी शुभकामना
गोड्डा की उपायुक्त किरण कुमारी पासी द्वारा गोड्डा के सदर अस्पताल में पुत्र को जन्म देने के बाद बन्ना गुप्ता ने उन्हे शुभकामनाएं दी है. उन्होने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि जिले के उपायुक्त द्वारा सरकारी अस्पताल में प्रसव कराया जा रहा है. अगर सभी सरकारी कर्मचारी इसी तरह अपने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में आएंगे तो सरकारी अस्पताल की व्यवस्था खुद ब खुद सूधर जाएगी.







