जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट की सर्वोच्च संयुक्त कमेटी जेसीसीएम की बैठक गुरुवार को हुई. इस बैठक की अध्यक्षता कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानु ने की. इस मौके पर वाइस चेयरमैन के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इस बैठक में कंपनी के सारे वाइस प्रेसिडेंट जुड़े थे जबकि यूनियन के सारे ग्यारह पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान फ्लैट प्रोडक्ट, लांग प्रोडक्ट, शेयर्ड सर्विसेज, आयरन मेकिंग समेत अन्य श्रेणियों के प्लांट की गतिविधियों की जानकारी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान यह बताया गया कि मौजूदा हालात में कॉस्ट इफेक्टिव (खर्च को कम करने) बनना बड़ी चुनौती है. इसकी दिशा में किये गये काम का सकारात्मक परिणाम है. लेकिन इसको भी दुरुस्त किया जाना चाहिए. इस दौरान मुख्य तौर पर टीएमएच के बाहर परिजनों के लिए शेड बनाने की मांग की गयी, जिस पर मैनेजमेंट की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. कैंटीन की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की मांग की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, संस्थापक दिवस से आम कर्मचारियों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया. यह बताया गया कि कर्मचारियों को जोड़ने के लिए पहल की जानी चाहिए. वर्क परमिट का मुद्दा उठाया गया और कहा गया कि वर्क परमिट देर से मिलने से प्रोडक्टिविटी कई विभागों का घट रहा है. गौरतलब है कि टाटा स्टील में ज्वाइंट कंसल्टेशन सिस्टम में बदलाव किया गया है. इसके बाद से जेसीसीएम का एक बैठक लोकल स्तर पर होता है जबकि सारे लोकेशन में अलग अलग जेसीसीएम बना हुआ है. उसके ऊपर एक सबसे सर्वोच्च कमेटी बनी है, जिसकी मीटिंग खुद टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन करेंगे. पहले लोकल स्तर पर यह बैठक हो जा रही है.














