जमशेदपुर : टाटा स्टील के साथ मिलकर जमशेदपुर आइ अस्पताल का विकास इतने सालों तक किया जाता रहा है, लेकिन अब एक्सपर्ट की जरूरत होगी. एक्सपर्ट को लेकर अस्पताल जरूर नये लोगों को साथ जोड़ना चाहेगी, जिसके लिए भविष्य को लेकर तलाश की जा रही है. यह जानकारी टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सह जमशेदपुर आइ अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने दी. श्री चौधरी ने कहा कि अस्पताल का विकास होता आया है और आगे भी होगा, लेकिन नये तलाश की जानी चाहिए. श्री चौधरी ने कहा कि बिष्टुपुर के कांतिलाल गांधी अस्पताल का विकास को लेकर हम लोगों ने भी प्लान काफी कुछ बनाया है. सत्य साई ट्रस्ट के साथ समझौता पिछले दिनों हुआ है ताकि लोगों को सस्ता इलाज मिल सके. इसके लिए काम किया गया है. अगस्त माह के बाद से वहां पर लोगों का इलाज संभव हो सकेगा. वहां भी मुफ्त में आइ की जांच की जायेगी. इसको लेकर भी बातचीत हुई है. वैसे ही इलाज के क्षेत्र में टाटा स्टील एक्सपर्ट लोगों की मदद लेकर जमशेदपुर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सस्टेनेबल बनाना चाहती है, जिसके लिए नये विकल्पों पर जरूर विचार किया जा रहा है.





