
जमशेदपुर : टाटा स्टील में आइएल 2 स्तर के अधिकारियों के अलावा कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. एक और दो नवंबर को जारी किये गये अलग-अलग सरकुलर में ये तबादले किये गये है. इसके तहत कई नये प्रभार दिये गये है. एक नवंबर से ही सारे तबादले को लागू किये गये है, जिसके तहत डायरेक्टर रॉ मैटेरियल आरके सिन्हा आइएल 2 स्तर के अधिकारी को चीफ ग्रुप शिपिंग बनाया गया है. वे डायरेक्टर के पद के साथ ही इस पद को भी संभालेंगे. वे पूरे सप्लाइ चेन को देखेंगे. वे अपना यह काम नीदरलैंड के इजमुदेन से ही देखेंगे. इसके अलावा ऑटोमेशन एंड आइटी शिखर विभाग में बदलाव किये गये है. केवीएसएन मूर्ति को टेक्नॉलॉजिस्ट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रैक्टिस सॉफ्टवेयर प्रैक्टिस डिपार्टमेंट बनाया गया है, जो स्टील मेकिंग एंड कास्टिंग में ऑपरेशनल असिस्टेंस टेक्नॉलॉजिस्ट देख रहे थे. सीनियर टेक्नॉलॉजिस्ट लॉजिस्टिक एंट यूटिलिटीज राजीव कुमार सिं ह को सीनियर टेक्नॉलॉजिस्ट सॉफ्टवेयर बनाया गया है. प्रियरंजन महापात्रा को सीनियर टेक्नॉलॉजिस्ट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से हटाकर सीनियर टेक्नॉलॉजिस्ट ऑपरेशन असिस्टेंस लॉजिस्टिक बनाया गया है. इसके अलावा एफएएम में आइएल 5 स्तर के मैनेजर एडमिन सरोजकांता साहू को मैनेजर एडमिन ओएमक्यू जोड़ा का मेडिकल सर्विसेज का मैनेजर एडमिन बनाया गया है. आरएंडडी एंड प्रोडक्ट टेक्नॉलॉजी ग्रुप में तबादला किया गया है, जिसके तहत रिसर्चर सिद्धार्थ वाग को टेक्नॉलॉजिस्ट रोलिंग एफपी बनाया गया है. मोहम्मद आमीर को सीनियर टेक्नॉलॉजिस्ट रोलिंग एफपी से हटाकर प्रिंसिपल रिसर्चर बनाया गया है. सुबोध नाथ पटेल को मैनेजर पीएमआइ व फेलियोर इंवेस्टिगेशन के पद से हटाकर सरफेस इंजीनियरिंग रिसर्च ग्रुप बनाया गया है. इसके अलावा एक दिसंबर से आइएल 2 स्तर के चीफ मार्केटिंग बीपीएंडएस इसीए बिजनेस विवेक चौहान को चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स वायर डिवीजन बनाया गया है. इसी तरह चीफ मार्केटिंग इंटीग्रेशन आइएल 2 स्तर के अधिकारी पीके विलसन पूर्ति को चीफ मार्केटिंग बीपीएंडएस इसीए बनाया गया है. रवींद्र सुरेश नाववेकर को हेड ट्रेजरी मैनेजमेंट ग्रुप फाइनांस आइएल 3 स्तर से हटाकर टाटा सन्स लिमिटेड में भेज दिया गया है. इसी तरह सप्लाइ एक्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग सर्विसेज शेयर्ड सर्विसेज डी यशवंत राव को प्रोमोशन दिया गया है. वे मैनेजर प्रोजेक्ट के तौर पर काम कर रहे थे. इसके अलावा त्विसंपती भंडारी को क्वालिटी एश्यरोरेंस से आइएल 5 से प्रोमोशन देते हुए आइएल 4 स्तर का अधिकारी बनाया गया है, जो प्रोग्राम लीड सीनियर मैनेजर के तौर पर काम करेंगे. मैनेजर फील्डमेंटेनेंस अशोक कुमार कर्मकार का तबादला सप्लाइ एक्जीक्यूटिव के तौर पर मिल्स एंड यूटिलिटीज विभाग में किया गया है. दो साल तक टिनप्लेट में काम करने के बाद एक दिसंबर से संतोष एंथोनी टाटा स्टील में आना चाहते थे, लेकिन उनको फिर से 3 साल तक के लिए यह पदस्थापन बढ़ा दिया गया है और वे कोलकाता से कामकाज देखेंगे.






