जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत छोटागोविंदपुर निवासी एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने इस संबंध में पड़ोस के रहने वाले सन्नी यादव, गणेश यादव और रेखा देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते आ रहे है. इस बीच दोनो परिवार की मर्जी से शादी कर रहे थे. पीड़िता ने सन्नी को एक मोबाइल फोन भी दिया था, कई बार रुपये भी दिए, इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना. अब सन्नी शादी से इंकार कर रहा है. फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वहीं दूसरी ओर परसुडीह बड़ा गोविंदपुर बस्ती निवासी सोहराबोनी दास ने कोवाली निवासी हरला दास, कृष्णा चंद्र दास और गीता देवी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है. महिला ने बताया कि उसकी शादी अगस्त 2009 में हुई थी. शादी के बाद से ही घर वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, जिसके बाद से ही वह मायके में आ कर रह रही थी. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
सीतारामडेरा में महिला ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मामला
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत एग्रीको भालूबासा निवासी पूजा कुमारी ने थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. पूजा ने दिवाकर मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, कुशुम मिश्रा और प्रभाकर मिश्रा को आरोपी बनाया है, पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 2010 में हुई थी. शादी के बाद से ही ससूराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मारपीट करते थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
बिष्टुपुर पुलिस ने चाकू की नोक पर रंगदारी मांगने वाले युवक को किया गिरफ्तार, एक हुआ फरार
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सोनार लाइन धटकीडीह में पिंटू अग्रवाल से सोमवार की रात चाकू की नोक पर दो युवक रंगदारी मांगने पहुंचे थे. दोनों ने पिंटू से 2000 रुपये की मांग की. इसी बीच स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और एक युवक मौके से फरार हो गया. पक़ड़ाया गया युवक कपाली का रहने वाला शेख अश्फाक उर्फ रज्जन है. पुलिस ने उसके पास से चाकू भी बरामद किया है. मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. वहीं पुलिस ने सोमवार को हिंदूपीठ के पास से छिनतई करने के मामले में अनवर अली को भी जेल भेज दिया है.









