• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 1, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Tata steel performance first quarter : टाटा स्टील का प्रथम तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन, भारत ने पूरे समूह के कारोबार की बढ़ायी साख, नीलाचल इस्पात में होगा हजारों करोड़ का निवेश

Tata steel performance first quarter : टाटा स्टील का प्रथम तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन, भारत ने पूरे समूह के कारोबार की बढ़ायी साख, नीलाचल इस्पात में होगा हजारों करोड़ का निवेश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने चालू वित्तीय वर्ष 2026 – 2027 के प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून 2026) का वित्तीय परिणाम जारी कर दिया है. गुरुवार को हुई बोर्ड मीटिंग में इसके आंकड़ों को मंजूरी दी गयी. इसके बाद इसकी जानकारी बीएसइ और एनएसइ से साझा की गयी. कंपनी ने वैसे तो समूह में कम मुनाफा कमाया है, लेकिन भारत में कंपनी ने तगड़ा कारोबार किया है. कंपनी का मुनाफा अगर बढ़ा है तो सिर्फ भारत में निवेश के कारण ही बढ़ा है. कंपनी के वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से जून 2026 तक में कंपनी का उत्पादन 7.69 मिलियन टन रहा जबकि इसी अवधि में पिछले साल 7.33 मिलियन टन रही. वहीं, स्टील की डिलीवरी 7.27 मिलियन टन इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में रही जबकि बीते साल इसी समय में 7.12 मिलियन टन का डिलीवरी हुआ था. कंपनी का टर्नओवर में भी बढ़ोत्तरी हुई है. समूह का टर्नओवर बढ़कर 60794 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में इसी तिमाही में 53178 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी के समूह का टैक्स देनदारी के पहले का मुनाफा 9370 करोड़ रुपये अप्रैल से जून 2026 तक में रहा जबकि अप्रैल से जून 2025 तक में 7480 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. समूह का टैक्स समेत देनदारी के बाद का मुनाफा 2385 करोड़ रुपये इस साल रहा जबकि पिछले साल अप्रैल से जून 2025 तक में 2007 करोड़ रुपये रहा. टाटा स्टील ने भारत में जबरदस्त कारोबार किया है. कंपनी ने अप्रैल से जून 2026 तक में भारत में 5.76 मिलियन टन का उत्पादन किया जबकि अप्रैल से जून 2025 में 5.23 मिलियन टन का उत्पादन हुआ था. वहीं, भारत में स्टील डिलीवरी अप्रैल से जून 2026 तक में 5.17 मिलियन जबकि अप्रैल से जून 2025 तक में 4.75 मिलियन टन रहा. कंपनी का इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में भारत में टर्नओवर 36989 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल अप्रैल से जून 2025 तक में 31137 करोड़ रुपये रहा. भारत में टैक्स देनदारी के पहले का मुनाफा अप्रैल से जून 2026 तक में 9908 करोड़ रुपये रहा जबकि अप्रैल से जून 2025 में मुनाफा 7486 करोड़ रुपये रहा वहीं, भारत में टैक्स समेत देनदारी के बाद का मुनाफा अप्रैल से जून 2026 तक में 4668 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-2026 अप्रैल से जून में 3454 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का तगड़ा मुनाफा दर्ज हुआ है. टाटा स्टील की बोर्ड मीटिंग में ओडिशा के नीलाचल इस्पात में 33873 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी का विस्तार करने की मंजूरी दी गयी. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर बताया कि वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव, पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) के घटनाक्रमों के कारण सप्लाई चेन में आए व्यवधान और इनपुट कॉस्ट (कच्चे माल की लागत) में बढ़ोतरी के बावजूद टाटा स्टील ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी ने लगातार तीसरी तिमाही में अपने प्रति टन (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) में क्रमिक सुधार दर्ज किया है. श्री नरेंद्रन ने प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विपरीत वैश्विक परिस्थितियों और ओवरसीज (विदेश स्थित) प्लांटों में परिचालन संबंधी अड़चनों के बावजूद भारतीय बाजार टाटा स्टील के मजबूत प्रदर्शन की रीढ़ बना हुआ है. भारत में कंपनी की घरेलू डिलीवरी सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 4.85 मिलियन टन तक पहुंच गई है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने बताया कि कंपनी की फुर्तीली कॉमर्शियल रणनीति और बेहतर मार्केट मिक्स के कारण प्रति टन नेट स्टील रियलाइजेशन में पिछली तिमाही की तुलना में 5,991 रुपये का शानदार इजाफा दर्ज किया गया. ऑटोमोटिव एंड स्पेशल प्रोडक्ट्स सेगमेंट ने अपना अब तक का ”सर्वश्रेष्ठ प्रथम तिमाही का प्रदर्शन” दिया है. इसमें हाई-एंड प्रॉडक्ट्स की बिक्री में सालाना आधार पर 21 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है. टाटा स्टील के री-बार और शीट ब्रांड्स टाटा टिस्कोन और टाटा स्टीलियम की बिक्री में सालाना 30 फीसदी से अधिक की धमाकेदार वृद्धि हुई है. टाटा स्टील के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ”आशियाना” और ”डिजी-ईसीए” ने इस तिमाही में लगभग 2,200 करोड़ रुपये का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू हासिल किया, जो पिछले साल से 61 फीसदी अधिक है. कंपनी अपने हाई-मार्जिन और ब्रांडेड लॉन्ग प्रॉडक्ट्स (जैसे छड़, वायर रॉड्स) के बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने जा रही है, श्री नरेंद्रन ने बताया कि टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड के 4.8 मिलियन टन प्रति वर्ष के विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह विस्तार कंपनी की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा है. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा टाटा स्टील ने शिपबिल्डिंग, डेटा सेंटर और कंटेनर निर्माण जैसे नए व उभरते सेक्टर्स में भी अपनी मौजूदगी मजबूत की है. ब्रिटेन सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए ”सेफगार्ड उपायों से वहां के स्टील मार्केट को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. हालांकि इसका असर अलग-अलग प्रॉडक्ट कैटेगरी पर अलग रहेगा. कंपनी घरेलू उत्पादकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए यूके सरकार से लगातार बातचीत कर रही है. नीदरलैंड्स में ”डायरेक्ट शीट प्लांट” को सुरक्षित, नियमों के अनुरूप और स्थाई रूप से दोबारा शुरू करने के लिए कंपनी वहां के स्थानीय पर्यावरण अधिकारियों के साथ मिलकर तकनीकी उपायों पर काम कर रही है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में झारखंड पुलिस का ई-बीट ‘रक्षक’ सिस्टम लागू, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में झारखंड पुलिस का ई-बीट ‘रक्षक’ सिस्टम लागू, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

July 30, 2026
Jamshedpur malaria patient: एमजीएम अस्पताल में सीआरपीएफ के दो जवान भर्ती, एक में मलेरिया की पुष्टि
खबर

Jamshedpur malaria patient: एमजीएम अस्पताल में सीआरपीएफ के दो जवान भर्ती, एक में मलेरिया की पुष्टि

July 30, 2026
Jamshedpur mango incident – मानगो में पेड़ से लटका बिजली का तार, बड़ा हादसा टला
खबर

Jamshedpur mango incident – मानगो में पेड़ से लटका बिजली का तार, बड़ा हादसा टला

July 30, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

Jamshedpur bilingual book of songs released : पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय कर्मी बोध मुण्डा के द्विभाषी गीत संग्रह का हुआ लोकार्पण, उपायुक्त ने ओमोन्–मुण्डारी साइति पुथी का किया विधिवत लोकार्पण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News