
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की ओर से देश भर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए चालू किये गये टीकाकरण अभियान के लिए भारत सरकार को मदद की हाथ बढ़ायी है. इसके तहत कंपनी रेफ्रिजरेटेड ट्रक लाने वाली है, जिसके जरिये टीका का एक दूसरे से दूसरे जगह ट्रांस्पोर्टिंग हो सकेगा. इसके तहत वाहनों की नयी श्रेणी को तापमान, वजन की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है ताकि अच्छी मात्रा में टीके को देश के विभिन्न जगहों पर भेजी जा सके. टीका को सुरक्षित तरीके से पहुंचाने केलिए यह जरूरी कदम है. टीका के अलावा विभिन्न टन और क्षमताओं के अनुसार ट्रकों को विकसित किया जा रहा है. इस तरह के ट्रक और वैन सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर उपलब्ध है. टाटा मोटर्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स कंपनी ने इसका उत्पादन और चेचिस का निर्माण जमशेदपुर प्लांट में करने जा रही है जबकि इसके लिए रेफ्रिजरेटेड लोड बॉडी बनाने वाली कंपनियों के साथ भी समन्वय स्थापित किया है, जो रेडी टू यूज रिफ्रेजटर्स लगी गाड़ियों के साथ ही इंसुलेटेड वैक्सीन वैन की पेशकश की है. टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल व्हीकल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट गिरीव वाघ ने बताया कि देश भर में टीकों को सुरक्षित और समय पर वितरण के लिए यह प्रभावी कदम होगा और उनको इस नये प्रोडक्ट को लाने पर गर्व हो रहा है, जो देश को कोरोनामुक्त बनाने में कामयाब होगा. इसके तहत सभी तरह के कॉमर्शियल वाहनों में इस सिस्टम को लगाया जा रहा है, जिसके तहत अंतिम स्तर तक टीकों को पहुंचाया जा सकता है. ग्रामीण इलाकों में भी जाने लायक गाड़ी को तैयार किया जा रहा है.




