जमशेदपुर : महान उद्योगपति और भारत रत्न जेआरडी टाटा की जयंती समारोह के अवसर पर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को इंटर ट्रेनिंग सेंटर वाटर पोलो चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में 18 ट्रेनिंग सेंटरों के कुल 280 युवा एथलीटों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जिनमें 180 लड़के और 100 लड़कियां शामिल थीं. खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धी भावना का शानदार प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)
बालिका वर्ग में वायर डिवीजन बास्केटबॉल सेंटर चैंपियन व एथलेटिक्स सेंटर उपविजेता बना. बालक वर्ग में रोलबॉल सेंटर विजेता और हैंडबॉल सेंटर उपविजेता बना. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विन्नी भगत और संजय मिश्रा उपस्थित थे, जबकि फिरोज खान और युवराज पटेल ने विशिष्ट अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में शिरकत की. जेआरडी टाटा की जयंती के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले इन आयोजनों की श्रृंखला में कई अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं.




