जमशेदपुर : टाटा स्टील के सजेशन बॉक्स कमेटी का पुर्नगठन किया गया है. इसके चेयरपर्सन वीपी वन शेयर्ड सर्विसेज प्रोबाल घोष बनाये गये हैं जबकि वैकल्पिक चेयरपर्सन चीफ मैनुफैक्चरिंग लांग प्रोडक्ट विनित कुमार साह होंगे. इसके सदस्य सचिव सीनियर मैनेजर टीक्यूएम एसजीए एंड मास अक्षयदीप सेनगुप्ता को बनाया गया है जबकि सीनियर एरिया मैनेजर आइटी सर्विसेज अनिरबन दत्ता को बनाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
इसमें यूनियन की ओर से कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, कमेटी मेंबर अप्पू कुमार, बसंतो कुमार बाग, ब्रजेश कुमार सिंह, ब्रजेश पांडेय, ब्रिजेश जयंती पटेल, दीपक कुमार सिंह, दीप राज रजक, मनोरंजन कुमार, नीरज पराशर, राकेश पति दुबे, संदीप कुमार बेहरा, संजय कुमार पांडेय, सरोज पांडेय, रंजन कुमार, शिव रंजन कुमार, उमेश कुमार और विवेश कुमार को शामिल किया गया है. मैनेजमेंट की ओर से कुल 28 अधिकारी और यूनियन की तरफ से कुल 17 लोग शामिल है.



