जमशेदपुर : जमशेदपुर के लोगों को इलाज में बड़ी राहत मिलने वाला है. लोगों की परेशानियों को देखते हुए टाटा स्टील द्वारा संचालित टीएमएच ने टिनप्लेट अस्पताल में भी सुपर स्पेशलिटी ओपीडी संचालित करने की घोषणा कर दी है. टाटा स्टील की ओर से संचालित टिनप्लेट अस्पताल की सेवा का विस्तार किया गया है. अब इसका नाम टीएमएच टिनप्लेट तय कर दिया गया है. अब टीएमएच टिनप्लेट में सुपर स्पेशिलिटी ओपीडी की शुरुआत की जा रही है. यहां न्यूरो सर्जरी (नसों से जुड़ी समस्या), न्यूरो मेडिसिन, कार्डियोलॉजी (दिल का परेशानी), मेडिकल ऑनकॉलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी और सर्जिकल ऑनकॉलॉजी के वरिष्ठ चिकित्सक यहां बैठेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बुधवार को कोर्डियोलॉजी बुधवार को, न्यूरो मेडिसिन का मंगलवार को, प्लास्टिक सर्जरी के चिकित्सक शुक्रवार को शाम 4 से 6 बजे तक और मेडिकल ऑनकॉलॉजी के चिकित्सक सोमवार को, न्यूरो सर्जरी के चिकित्सक शनिवार को, सर्जिकल ऑनकॉलॉजी के चिकित्सक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक बैठेंगे. वहां लोग अपना इलाज करा सकेंगे. टीएमएच टिनप्लेट की यह ओपीडी सेवाएं ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग हो सकेगी. इस सेवा के शुरू होने से जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के लोग वहां इलाज करा सकेंगे. इस सेवा के शुरू होने से टीएमएच के ओपीडी में भीड़ नियंत्रित हो सकेगी.







