जमशेदपुर : टाटा स्टील से तैयार टाटा टिस्कॉन के टीएमटी बार को हजारीबाग बरही रोड में उतार दिया जा रहा था. इस चोरी की घटना से सीधे तौर पर कंपनी को नुकसान हो रहा है जबकि उसमें डुप्लीकेट माल मिलाकर बेचा जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद टाटा स्टील के ब्रांड और प्रोटेक्शन टीम ने हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र में पुलिस की मदद से छापामारी की, जिसके बाद वहां बड़े पैमाने पर टाटा टिस्कॉन का माल बरामद किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस मामले में पदमा थाना की पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है. इस संबंध में एक एफआइआर दायर कियाग या है. इस कार्रवाई के दौरान टाटा स्टील के हेड सिक्यूरिटी अखिलेश कुमार, सीनियर मैनेजर सिक्यूरिटी बिमलेश कुमार राय, मैनेजर ब्रांड प्रोटेक्शन के सीनियर मैनेजर ध्रुव ज्योति साहा और मैनेजर सिक्यूरिटी अखिल अख्तर शामिल थे.














