रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के कोकूंवा गांव में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. किसान तुराम गागराई का लगभग 50 हजार रुपये मूल्य का बैल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया. उनकी बैल घर के गौशाला में बंधी थी. घटना का पता चलते ही तुराम गागराई ने रात में ही बीस सूत्री बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष दोड़ाय जोंको को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही दोड़ाय जोंको ने तुरंत कराईकेला थाना पुलिस को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)

शुक्रवार सुबह वे गांव पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस को विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि किसानों और ग्रामीणों की मेहनत की संपत्ति सुरक्षित रह सके. घटना से ग्रामीणों में नाराज़गी है और लोग जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं.














