जमशेदपुर : टाटा स्टील अपने लीज के बाहर के भी एरिया में नागरिक सुविधा देगी. इसको लेकर सरकार के साथ बातचीत चल रही है. टाटा लीज नवीकरण दिशा में भी काम चल रहा है. लीज नवीकरण और नागरिक सुविधा दोनों एक साथ प्रदान करने को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा. यह बात है टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रमम ने टाटा स्टील में गेट के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील जमशेदपुर के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है. जमशेदपुर टाटा स्टील और टाटा समूह की जड़ है. कंपनी अपनी जड़ को कभी नहीं छोड़ सकता है. (नीचे भी पढ़े)
इस कारण यह कहना कि जमशेदपुर की अनदेखी हो रही है या गलत है. वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज ने कहा कि यूएस द्वारा लगाए गए चार्ज का प्रतिकूल असर भारत पर नहीं पड़ेगा. टाटा स्टील पर भी भारत में कोई असर नहीं है. यूरोप के बाजार पर जरूर इसका असर पड़ रहा है. इस हालात पर नजर रखते हुए काम चल रहा है. डीबी सुंदर रमम ने कहा कि कंपनी किसी की जबरन छंटनी नहीं करती है. कंपनी अपने खर्च को घटाने के लिए कहीं और उपाय पहले करती है और बाद में कर्मचारियों के खर्चे पर सोचती है. कर्मचारियों की संख्या खुद घट रही है. अब कंपनी तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है. इस कारण टाटा स्टील अपने में तेजी से बदलाव कर रहा है. इस बदलाव का सकारात्मक असर दिखेगा.











