जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल की अधीकृत यूनियन टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन (पूर्व में जुस्को श्रमिक यूनियन) का मतदान मंगलवार की शाम 4 बजे संपन्न हो गया. 639 मतदाताओं में से करीब 97 फीसदी मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया. लंबी लंबी कतारे में लगकर लोगों ने मतदान किया. इस दौरान लोगों में जोश दिखा. कुल 17 कमेटी मेंबर के सीट पर करीब 40 प्रत्याशी और 10 पदो के प्रत्याशी का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है. अब मतगणना शुरू हो चुकी है, जिसका रिजल्ट अब सामने आने का इंतजार किया जा रहा है. अध्यक्ष पद पर रघुनाथ पांडेय की जीत लगभग तय मानी जा रही है जबकि महासचिव के पद पर गोपाल जायसवाल की जीत का दावा किया जा रहा है. कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर गोविंद झा की जीत बतायी जा रही है. हालांकि, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
रिजल्ट का सबको इंतजार है. मालूम हो कि तीन कमेटी मेंबर निर्विरोध चुने जा चुके हैं. इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 प्रत्याशी मैदान में है. रघुनाथ पांडेय और परमानंद सिंह में कड़ी टक्कर होने की बात कही जा रही है. चंद्रशेखर भूमिज व राजेश कुमार भी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. महामंत्री के पद पर वर्तमान महासचिव सीडीएस कृष्णनन को गोपाल जायसवाल टक्कर दे रहे हैं. इस पद पर विनय कुमार भी चुनावी मैदान में हैं. कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी और गोविंद झा के बीच सीधी टक्कर है. पिछले चुनाव में कुछ ही वोट से अमरनाथ तिवारी जीते थे. दो कमेटी मेंबर प्रत्याशी (चुनाव क्षेत्र संख्या-5 से हृदय कुमार घोष और क्षेत्र संख्या-10 से राकेश बहादुर) ने अपने नाम वापस ले लिए थे. इस तरह 17 सीटों के लिए कुल 40 प्रत्याशी मैदान में हैं.



