जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) ऋतुराज सिन्हा की मौत से पूरे टाटा स्टील समूह और पूरे जमशेदपुर में शोक का माहौल है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद टाटा मुख्य अस्पताल में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन की पत्नी रुचि नरेंद्रन, टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, सहायक सचिव नितेश राज समेत टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल समेत विभिन्न कारपोरेट जगत के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे.(नीचे भी पढ़े)

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत शहर के सारे गणमान्य लोग मौजूद थे. इस घटना की जानकारी टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन ने लिया. मिली जानकारी के मुताबिक टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे और पोते का परिवार छोड़ गए है.(नीचे भी पढ़े)

उनके पोते के जन्म पर शनिवार को ही उनके आवास पर एक छोटी पार्टी भी आयोजित थी. इस दौरान में सामान्य तौर पर उसे पार्टी में शामिल हुए थे और पूरा परिवार मस्ती में और खुशी में डूबा हुआ था. (नीचे भी पढ़े)
रविवार की दोपहर 1.56 बजे में वह खाना खाने के बाद अपने ही घर में बैठे थे कि अचानक से उनके नाक और मुंह से खून निकलने लगा. इसके बाद परिवार वाले लेकर उनको टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया. इसके बाद कंपनी से जुड़े हर लोग स्तब्ध हो गए. (नीचे भी पढ़े)

उनकी मौत की खबर जिसने सुनी, वो स्तब्ध हो गया. सारे लोग टाटा मुख्य अस्पताल पहुंच गए और इस घटना पर अफ़सोस जताया. इस घटना के बाद शव को टीएमएच के शीतगृह में राख दिया गया है.(नीचे भी पढ़े)

हर दिल अजीज ऋतुराज सिन्हा को हर कोई अंतिम दर्शन करना चाहता है. उनका अंतिम संस्कार जमशेदपुर के बिष्टुपुर पार्वती घाट में सुबह 11 बजे मंगलवार को किया जायेगा.














