जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन (पहले जुस्को श्रमिक यूनियन) चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र में संशोधन किया गया है. 15 चुनाव क्षेत्र को घटाकर 13 कर दिया गया है. टाउन इलेक्ट्रिकल की तीन सीटों को मिलाकर अब एक सीट कर दिया गया है. इस तरह अब 13 चुनाव क्षेत्र से 17 कमेटी मेंबर्स चुने जाएंगे. चुनाव पदाधिकारी सीएस झा, सहायक चुनाव पदाधिकारी अश्विनी मथान व सरोज पांडेय ने दावा और आपत्ति के निष्पादन के बाद निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया. निर्धारित समय तक बुधवार को 10 दावा तथा आपत्ति दाखिल की गई थी, जिसमें से 9 का निष्पादन किया गया जबकि एक आपत्ति को खारिज कर दिया गया. गुरुवार 29 मई को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. उसके ऊपर 30 मई को दावा एवं आपत्ति की जा सकेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दिन दावा व आपत्ति में सुधार कर शाम 6 बजे मतदाताओं की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी. अब नई सूची के मुताबिक पब्लिक हेल्थ विभाग 2 सीट, डीजीबीआर, फाइनांस एंड एकाउंट्स 1 सीट, वाटर वर्क्स ऑफिस, वेस्ट वाटर 1 सीट, वाटर डिस्ट्रीब्यूशन, एनआरडब्ल्यू, डिमना कॉम्प्लेक्स 2 सीट, पीपुल फंक्शन, डीईटीपी, इपीसी, इपीसी एमिनिटिज, सेफ्टी, यूटिलिटिज बिलिंग 1 सीट, टाउन इलेक्ट्रिकल्स से 3 सीट, हॉर्टीकल्चर सर्विसेस, प्रोक्योरमेंट, जमशेदपुर टाउन ऑपरेशंस, टाउन सर्विसेस 1 सीट, एफएमसी, एडमिन, एमडी ऑफिस 1 सीट, सीएमजी इलेक्ट्रिकल, सीएमजी-इंस्ट्रूमेंटेशन, सीएमजी मेकनिकल,वाटर क्वालिटी लैब, वेस्ट वाटर नेटवर्क 1 सीट, आरपीएच 1 सीट, एसके पावर डिस्ट्रीब्यूशन 1 सीट, वाटर वर्क्स से 1 सीट, इंट्रीग्रेटेड कस्टमर सर्विसेस 1 सीट तय किया गया. 29 मई को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा एवं उसके ऊपर 30 मई को दावा एवं आपत्ति लिया जाएगा एवं उसी दिन शाम 6 बजे अंतिम फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशन होगा.





