
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के कर्मचारियों का बहुप्रतीक्षित वेज रिवीजन समझौता बुधवार को हो गया. करीब सात से कर्मचारी इसका इंतजाम कर रहे थे. यह समझौता 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2024 तक के लिए लागू कर दिया गया. समझौता के अनुसार कर्मचारियों के मासिक वेतन में 7500-11680 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है. अगले महीने तक कर्मचारियों को एरियर मद में न्यूनतम 4.5 लाख से लेकर 7 लाख 800 लाख रुपए तक एरियर मद में मिलेगा. कर्मचारियों के वेतन में औसत 11270 रुपए मासिक की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं बढ़ा हुआ मासिक वेतन फरवरी महीने के वेतन के साथ मार्च से मिलने लगेगा. टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने संयुक्त रुप से किया. इस मौके पर उपश्रमायुक्त राजेश प्रसाद भी मौजूद थे. इसके तहत मिनिमम गारंटीज बेनीफिट (एमजीबी) में 10.25 फीसदी की बढ़ोत्तरी पुराने ग्रेड में की गयी है. नये ग्रेड जेडब्लयू 1 से जेडब्ल्यू3 का 2600 रुपये, जेडब्ल्यू4 से जेडब्ल्यू 6 तक को 3600 रुपये, जेएस 1 से जेएस 4 तक को 4600 रुपये का लाभ हर माह हुआ है. वहीं, टी वन ग्रेड को 3200, टी 2 को 3500 और टी 3 को 3800 रुपये का वेतन बढ़ोत्तरी हुआ है. एलाउंस में भी बढ़ोत्तरी की गयी है. पर्सनल एलाउंस, वेहिकल मेंटेनेंस एलाउंस, नाइट एलाउंस, एक्टिंग एलाउंस, यूटिलिटी एलाउंस, हाउस रेंट एलाउंस, एजुकेशन सब्सिडी समेत अन्य एलाउंस में भी बढ़ोत्तरी की गयी है. वहीं न्यू ग्रेड के कर्मचारियों की राशि में पूर्व से तय एमजीबी में एक हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है. कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ जल्द मिलेगा. वहीं सभी कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता, दो बच्चों को किसी भी स्कूल में पढ़ाने पर प्रति बच्चा 600 रुपए मिलेगा. पहले यह कंपनी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ही मासिक 280 रुपए का लाभ मिलता था. वहीं टाटा स्टील की तरह जुस्को कर्मचारियों को भी टीम परफार्मेंस एलाउंस(टीपीआर) के साथ लीव बैंक की व्यवस्था शुरु होगी.

कर्मचारियों के इन भत्तों में हुई है बढ़ोतरी
भत्ता – पूर्व – नया
यूटिलीटी – 425 – 525
गाड़ी मेंटेनेंस (कर्मचारी दो पहिया)- 205 – 240
सुपरवाइज- दो पहिया – 210 – 245
कर्मचारी चार पहिया – 290 – 335
सुपरवाइजर चार पहिया – 320 – 365
नाइट शिफ्ट – 120 – 160
आरआई वैल्यू – 440 – 855
स्कूल फीस (2 बच्चों के लिए) – 280 – 600 (नर्सरी से प्लस 2 तक)
लाइफ कवरिंग स्कीम – 6 लाख – 7 लाख प्रति 20 महीने का बेसिक डीए जो ज्यादा होगा




