
जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट की ओर से असम के डिब्रूगढ़ में बनाये गये नये कैंसर अस्पताल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्पित किया. इस मौके पर टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा भी मौजूद थे. टाटा ट्रस्ट की ओर से 17 कैंसर उपचार केंद्र का एक नेटवर्क तैयार किया गया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात और केंद्रों की नींव भी रखी. इन केंद्रों का विकास राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट के संयुक्त उद्यम असम कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा इसको बनाया जा रहा है, जिसकी आधारशिला 2018 में रखी गयी थी. कुल 17 केंद्र स्थापित किया जा रहा है. इस दौरान असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा उपस्थित थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

पीएम मोदी ने इस समारोह में गोलपाड़ा, गोलाघाट, शिवसागर, नलबारी, नागांव और तीनसुकिया में सात अस्पतालों की आधारशिला रखी गयी. तीन और ऐसे कैंसर उपचार केंद्रों का निर्माण पूरा होने वाला है और इसका उदघाटन इस साल के आखिर में किया जायेगा. इस समारोह के दौरान दूसरे का हाथ पकड़कर रतन टाटा स्टेज तक पहुंचे. रतन टाटा हिंदी टूटाफूटा ही बोलते है. पहले तो उन्होंने कहा कि मैं हिंदी में भाषण नहीं दे सकता, इसलिए अंग्रेजी में बोलूंगा… अंग्रेजी में संबोधन शुरू किया, लेकिन फिर वे हिंदी में बोलने लगे. उम्र के कारण उनकी आवाज में लड़खड़ाहट नजर आयी. रतन टाटा माइक पर एनाउंसर की मदद से आये. उन्होंने कहा कि कैंसर अमीर आदमी की बीमारी नहीं है. इस कारण इसको सबके लिए सुलभ हो, ऐसा इंतजाम किया जा रहा है. रतन टाटा ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने अंतिम वर्षों को स्वास्थ्य के लिए समर्पित करना चाहते हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

असम को एक ऐसा राज्यबनाये, जहां सभी को पहचान और मान्यता प्राप्त हो. श्री टाटा ने कहा कि संदेश एक ही उनका होगा, मेरे दिल से निकला हुआ. टाटा ने इसके बाद असम में कैंसर अस्पतालों के उदघाटन को राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन बताया. उन्होंने कहा कि हेल्थ केयर और कैंसर के इलाज के क्षेत्र में असम एक पायदान पर खड़ा है. इस दौरान पीएम मोदी टाटा की हर बातों को गौर से सुनते दिखायी दिये. उन्होंने कहा कि आज असम दुनिया को बता सकता है कि इंडिया का एक छोटा स्टेट कैंसर का इलाज कर सकता हैं. टाटा ने नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हए कहा कि मोदी सरकार को वे थैंक्यू बोलना चाहते है कि वे असम को भूले नहीं, यह राज्य और आगे बढ़ेगा और उम्मीद करते है कि यह राज्य आगे जायेगा. बारत का झंडा और इंडिया फ्लैग, जिल से यह स्टेट आगे बढ़ेगा.




