
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत हुआ. रियर एक्सेल, फ्रंट एक्सल, फाऊंडरी डिविजन और इंजन डिवीजन में स्वागत किया गया. बहुत ही जोरदार ढंग से स्वागत कार्यक्रम चला. आम कर्मचारियों ने फूल माला से स्वागत किया. संबोधन में महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया. वेतन समझौता के संबंध में कहते हुए महामंत्री ने बताया कि मजदूर वर्ग के प्रगति के लिए हम सब चिंतित हैं इसीलिए इस समझौते में प्रगति नाम की एक योजना लाई गई है. इस योजना के तहत स्थाई या अस्थाई मजदूर कोई भी व्यक्ति अपने प्रतिभा निखार सकता है. अपनी पढ़ाई तकनीकी क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री कर अपने आप को पदोन्नत कर सकता है. कुल मिलाकर सभी के लिए संभावनाओं का असीम द्वार खुल चुका है और आशा है आने वाले समय में लोग अपने आप को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने अपने संबोधन में कर्मचारियों को बताया कि वेतन समझौता मार्च में ही हो पाता, लेकिन जियो और पुराने स्थाई कर्मचारियों के बीच अंतर का मामला बार-बार आ रहा था, जिसे हम लोग पूरे प्रयास में थे कि दोनों का सामान बढ़ोतरी हो और अंत में हुआ भी यही, इसीलिए अप्रैल में समझौता हुआ. आप लोग का विश्वास हमेशा यूनियन बरकरार रखेगी.





