जमशेदपुर : टाटा स्टील के क्वार्टर एलॉटमेंट कमेटी से फाइनांस एंड एकाउंट विभाग से टाटा वर्कर्स यूनियन कमेटी मेंबर ओमप्रकाश शर्मा उर्फ बमबम ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह इस्तीफा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टु्नु को सौंप दिया है. यह अभी अध्यक्ष के पास विचाराधीन है. बताया जाता है कि पिछले दिनों क्वार्टर एलॉटमेंट कमेटी में जगह दिलाने को लेकर एक पदाधिकारी के साथ कमेटी मेंबर बमबम की कहासुनी हो गयी थी. इसके बाद उन्होंने इसको नागवार समझा और अपना इस्तीफा सौंप दिया. बताया जाता है कि उनको यह कहा गया था कि वे उस लायक नहीं थे कि इस कमेटी में रखा जाये, लेकिन उनको पैरवी से रखा गया है. इससे आहत होकर उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, खुद कमेटी मेंबर बमबम ने इस बात से इनकार किया है और कहा है कि वे निजी कारणों से इस्तीफा दिये है. इसको लेकर ज्यादा बात करने से उन्होंने इनकार किया.



