
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के रिटर्निंग ऑफिसर के चुनाव में संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू और सतीश सिंह के विपक्ष की टीम ने सत्ता पक्ष (आर रवि प्रसाद, शाहनवाज आलम, अरविंद पांडेय और शैलेश सिंह की टीम) को करारी शिकस्त दी. विपक्ष की टीम ने जबरदस्त जीत दर्ज की. रिटर्निंग ऑफिसर (चुनाव पदाधिकारी) के अहम पद पर विपक्ष के प्रत्याशी संतोष सिंह ने जीत दर्ज की. संतोष सिंह ने सत्ता पक्ष के प्रवीण कुमार को 31 मतों से पराजित कर दिया. चुनाव में संतोष सिंह को कुल 117 वोट मिले जबकि प्रवीण कुमार को कुल 86 मत प्राप्त हुआ. चुनाव समिति के 6 सीट पर सत्ता पक्ष के 3 और विपक्ष के 3 प्रत्याशी विजेता बने. इस बार के चुनाव में दो महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थी जो दोनों को जीत हासिल हुई. चुनाव में कुल 205 मतदाता थे जिसमें से 203 लोगो ने मतदान किया था. (नीचे भी पढ़ें)

चुनाव परिणाम एक नजर में
आरओ प्रत्याशी
प्रवीण कुमार, सीआरएम-सत्ता पक्ष-86 (हारे)
संतोष सिंह-विपक्ष-117 (जीते)
(नीचे भी पढ़ें)

चुनाव समिति के सदस्य
सत्ता पक्ष
प्रदीप कुमार सिंह (कोक प्लांट)-104 (जीते)
एके सिंह मुखिया (सिंटर प्लांट)-101 (जीते)
शिव दत्त तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी- (सिक्योरिटी डिपार्टमेंट)-87 (हारे)
एके करण (आरएमएम विभाग)-93 (हारे)
संजय कुमार दुबे (एलडी 1)-88 (हारे)
नेहा महतो (पावर सिस्टम)-98
चुनाव समिति के सदस्य विपक्ष
ए कृष्णा राजू (एचएसएम)-92 (हारे)
आशी कुमारी (कोक प्लांट)-108 (जीते)
अजीत कुमार लकड़ा (सिंटर प्लांट)-101 (जीते)
नितिन कुमार झा (एलडी3 टीएससीआर)-96 (जीते)
पीएन सिंह (सीआरएम)-91 (हारे)
महेश कुमार (एलडी 1)-92 (हारे)







