
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ साल पूरे होने पर भव्य आयोजन एक साल तक होता रहा. इसका समापन समारोह का आयोजन होने जा रहा है. 7 और 8 मार्च 2020 को इसका भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस आयोजन में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा कई सारे मजदूर नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा. बढलते परिवेश में किस तरह मजदूरो के हितों की रक्षा किया जा सकता है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी. इसको लेकर बुधवार को टाटा स्टील के मानव संसाधन विभाग और टाटा वर्कर्स यूनियन के अधिकारियों के बीच बुधवार को बैठक हुई जिसमें यह सब फैसला लिया गया.







