
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के कामकाज के समय में बदलाव कर दिया गया है. 5 जुलाई से यह बदलाव प्रभावी किया गया है. इसके तहत सुबह 8.30 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक और फिर दूसरी पाली दोपहर 3.30 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक कामकाज हो सकेगा. टाटा वर्कर्स यूनियन आने वाले टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए यहीं समय तय किया गया है. टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों की ड्यूटी का भी समय भी इसी हिसाब से तय किया गया है. सफाई कर्मचारियों को सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और फिर दोपहर डेढ़ बजे से शाम पांच बजे तक समय निर्धारित किया गया है. कोरोना और लॉकडाउन में दी गयी ढील के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह द्वारा यह सरकुलर जारी किया गया है.





