• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-workers-union-देश में एक संस्थान में एक ट्रेड यूनियन का नियम बनेगा, नया श्रम कानून संसद में होगा पेश, देश के डिप्टी चीफ लेबर कमीश्नर ने टाटा वर्कर्स यूनियन में दिया व्याख्यान, टाटा वर्कर्स यूनियन ने मांगा पांच साल का कार्यकाल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : देश में एक संस्थान में एक ट्रेड यूनियन रहेगा, ऐसा नियम लागू होने जा रहा है. इसके अलावा देश में नया श्रम कानून भी लागू होगा. इसको लेकर तैयारी कर ली गयी है. यह जानकारी शनिवार को जमशेदपुर के माइकल जॉन सभागार में आयोजित टाटा वर्कर्स यूनियन के शताब्दी समारोह के समापन के मौके पर आयोजित फ्यूजर यूनियन कांक्लेव को संबोधित करते हुए देश के डिप्टी लेबर चीफ कमीश्नर डॉ ओंकार शर्मा ने कहीं. डिप्टी चीफ लेबर कमीश्नर ने बताया कि नेगोशिएशन ट्रेड यूनियन एक्ट 2020 संसद में इस बार भेजा गया है. उम्मीद है कि इसी सत्र में यह कानून पेश किया जाये. इस एक्ट में तीन कानून है.

इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड, सोशल सेक्यूरिटी कोर्ड और ऑक्यूपेशन सेफ्टी हेल्थ वर्किंग कंडिशन कोड. इसके साथ ही इस एक्ट में ट्रेड यूनियन के लिए यह नियम लाया गया है कि एक कंपनी में एक ही मान्य ट्रेड यूनियन होगी. इसके संबंध में उन्होंने बारीकी से समझाया कि कर्मचारी मत के माध्यम से यह तय करेंगे कि वे किस ट्रेड यूनियन को पसंद करते है. 75 प्रतिशत मत प्राप्त ट्रेड यूनियन को ही कंपनी में मान्य किया जायेगा. यूनियन को मान्यता मिलने के बाद कर्मचारी अपने लीडर और अन्य पदाधिकारी का चयन करेंगे. श्री शर्मा के समक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन जैसी यूनियनों का कार्यकाल को तीन साल की बजाय पांच साल करने की मांग रखी. यूनियन की ओर से उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने कहा कि जब चुनाव पांच साल में लोकसभा और विधानसभा का होता है तो ट्रेड यूनियन में तीन साल का कार्यकाल क्यों है.

ADVERTISEMENT

इस पर डॉ ओंकार शर्मा ने कहा कि पांच साल तक मजदूरों का नेता रहना थोड़ा मुश्किल काम है. डॉ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रेड यूनियन का गठन कर्मचारियों और मजदूरों के हक की लड़ाई, आंदोलन के लिए ही हुआ था. यूनियन अपना अस्तित्व न खोये इस धर्म का पालन हमेशा करते रहना होगा. प्रबंधन ट्रेड यूनियन से क्या चाहती और यूनियन प्रबंधन से क्या चाहती है इसका ख्याल तो रहता है, लेकिन इसके साथ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कर्मचारी अपने यूनियन से क्या चाहती है. यूनियन का अस्तित्व अपने कर्मचारियों से है इस बात का ध्यान रहना चाहिए. डॉ शर्मा ने भविष्य का यूनियन विषय को केंद्रित करते हुए कहा कि वे तो व्यक्तिगत तौर पर चाहते हैं कि ट्रेड यूनियन की जरूरत ही न पड़े. उनके इस इस बात से तात्पर्य औद्योगिक शांति, प्रबंधन कर्मचारी के बीच बेहतर रिश्ता से था.

आने वाले समय में नौकरियों को लेकर चुनौती के संबंध में उन्होंने कहा कि नौकरियां कल थी आज है और कल भी रहेगी. बस उसका नेचर बदल जायेगा. इसलिए वर्तमान में कर्मचारियों को खुद को इतना स्किल करना होगा कि तकनीकी जैसे करवट ले वह भी उसके अनुरूप खुद को ढाल ले. इसके लिए जरूरी है ट्रेनिंग, स्किलिंग एंड री-स्किलिंग. उन्होंने कहा कि एलपीजी (लिब्राइजेशन, प्राइवेटाइजेशन, ग्लोबलाइजेश) के दौर में कर्मचारी हर चुनौती से सामना करे, इसमें भी ट्रेड यूनियन की अहम भूमिका है. उन्होंने टाटा वर्कर्स यूनियन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समझ से यह देश की पहली यूनियन है जो सौ साल का सफर तय कर चुकी है. साथ ही उन्होंने कहा कि टाटा वर्कर्स यूनियन को विश्वविद्यालय की स्थापना करे जहां देश भर के लोगों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम ही नहीं बल्कि एकेडमिक कोर्स की पढ़ाई हो. डॉ ओंकार शर्मा ने टाटा वर्कर्स यूनियन के इतिहास को जान कर काफी सराहना की. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल रिलेशनशिप की पढ़ाई करने के दौरान उन्हें इसके बारे में जानने का मौका मिला था. लेकिन आज पहली बार इसके प्रांगण में आकर इसके बारे में जान काफी खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि वे 15-20 साल में जो पढ़ सीख नहीं पाये वे टाटा वर्कर्स यूनियन को 15 से 20 मिनट में समझ कर सीख लिये. उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन की जिम्मेदारी केवल अपने कमेटी मेंबर या कर्मचारियों के मुद्दे को उठाने के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि उनके साथ काम करने वाले ठेका कर्मियों के लिए भी होनी चाहिए. इस बात का ख्याल ट्रेन यूनियन के नेतृत्व को रखना चाहिए.

कई सीइओ व अन्य लोगों ने भी भविष्य के यूनियन पर मंतव्य रखा
टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ साल पूरे होने पर आयोजित कांक्लेव के मौके पर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह समेत अन्य लोगों ने भविष्य की यूनियन पर अपना मंतव्य रखा. इस दौरान इसके मॉडरेटर की भूमिका में एसएनटीआइ के चीफ प्रकाश सिंह मौजूद थे. इसमें टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट के एमडी आशीष अनुपम, होंडा कंपनी के वीपी और टाटा वर्कर्स यूनियन में उपाध्यक्ष रह चुके हरभजन सिंह वक्ता के रुप में मौजूद थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

June 12, 2026
Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

June 10, 2026
Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित

June 8, 2026
Next Post
jamshedpur-administration-जमशेदपुर प्रशासन ने कुपोषण के खिलाफ छेड़ा जंग, रथ रवाना

jamshedpur-administration-जमशेदपुर प्रशासन ने कुपोषण के खिलाफ छेड़ा जंग, रथ रवाना

jamshedpur-justice- न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान लोगों को मिला न्याय

jamshedpur-justice- न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान लोगों को मिला न्याय

jamshedpur-hindu-जय गुरू संप्रदाय के अध्यक्ष किंकर मिठल जमशेदपुर के हिंदूपीठ पहुंचे, हिन्दूपीठ जमशेदपुर आने वाले समय में पूरे कोल्हान के हिन्दू और हिंदुत्व का करेगा मार्गदर्शन

jamshedpur-hindu-जय गुरू संप्रदाय के अध्यक्ष किंकर मिठल जमशेदपुर के हिंदूपीठ पहुंचे, हिन्दूपीठ जमशेदपुर आने वाले समय में पूरे कोल्हान के हिन्दू और हिंदुत्व का करेगा मार्गदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

central minister of state sanjay seth in Babadham-केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे बाबाधाम, परिवार वालों के साथ बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना,देश की उन्नति की मंगल कामना

Jamshedpur incident : डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल जाने वाले में रास्ते में गिरा पेड़, आवागमन प्रभावित

Deoghar nagar nigam strike- देवघर नगर निगम सफाई कर्मियों के हड़ताल का दिखने लगा असर, झरना चौक और सारठ-देवघर मुख्यमार्ग पर बिखरे कचरे, सड़क पर चलने को लोग मजबूर

Jharkhand weather update : कोल्हान समेत झारखंड में सुबह से तीखी धूप, मौसम बदला, छाए बादल, कुछ देर बाद बारिश के आसार

Assam plane crash- असम के जोरहाट में वायुसेना का मालवाहक एएन-32 विमान क्रैश, राहत व बचाव कार्य जारी, पायलट का पता नहीं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

central minister of state sanjay seth in Babadham-केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे बाबाधाम, परिवार वालों के साथ बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना,देश की उन्नति की मंगल कामना

Jamshedpur incident : डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल जाने वाले में रास्ते में गिरा पेड़, आवागमन प्रभावित

Deoghar nagar nigam strike- देवघर नगर निगम सफाई कर्मियों के हड़ताल का दिखने लगा असर, झरना चौक और सारठ-देवघर मुख्यमार्ग पर बिखरे कचरे, सड़क पर चलने को लोग मजबूर

Jharkhand weather update : कोल्हान समेत झारखंड में सुबह से तीखी धूप, मौसम बदला, छाए बादल, कुछ देर बाद बारिश के आसार

Assam plane crash- असम के जोरहाट में वायुसेना का मालवाहक एएन-32 विमान क्रैश, राहत व बचाव कार्य जारी, पायलट का पता नहीं

Jamshedpur rural accident death – हल्दीपोखर में शादी की खुशियां मातम में बदली, रविवार को होनी थी शादी, बीते दिनों जादूगोड़ा सड़क हादसे में हुआ था घायल, इलाज के दौरान मौत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News