जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री स्वर्गीय डीके सिंह को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गयी. इसको लेकर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में स्वर्गीय डीके सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी, सरोज कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान काफी संख्या में कमेटी मेंबर मौजूद थे.


