
जमशेदपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार मोहंती ने टाटानगर रेलवे स्टेशन का दौरा किया. उन्होंने यहां के अधिकारियों के साथ स्टेशन के सारे प्लेटफॉर्म से लेकर सभी यार्ड और रेलवे लाइनों का निरीक्षण किया. बर्मामाइंस के तरफ बने दूसरे इंट्री प्वाइंट को भी उन्होंने देखा. इस दौरान कार्य की प्रगति पर रेलवे जीएम ने असंतोष जताया और कहा कि इसकी गति को और तेज करने की जरूरत है.

खास तौर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मॉडल स्टेशन बनाने के काम को और तेज करने का आदेश भी दिया और कई सारे सुधार करने का निर्देश दिया. यात्री सुविधाओं को और चाक-चौबंद करने का आदेश भी दिया गया.







