
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से सटे सालगझरी हाल्ट से खुलने के बाद खगड़गपुर चक्रधरपुर लोकल ट्रेन में शनिवार की दोपहर पिस्टल दिखाकर एक महिला से पर्स की छिनतई कर ली गई. ट्रेन के टाटानगर स्टेशन के पहुंचने पर महिला ने इसकी शिकायत की. आदित्यपुर मझिटोला निवासी लक्ष्मी पारिया अपने पति और बच्चों के साथ खड़कपुर से टाटानगर आ रही थी. ट्रेन पूरी खाली थी. सालगाझड़ी हाल्ट से खुलने के बाद ट्रेन में एक व्यक्ति अचानक से उनके पास पिस्टल लेकर आया और बैग लूट कर फरार हो गया.बैग में 15 हजार रूपये, एक मोबाइल और कागजात थे. शिकायत के बाद जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है.





