
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन में महिलाओं के बैग, सोने का चेन समेत अन्य सामानों की चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. उक्त महिला बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली पल्लवी देवी उर्फ निशा है, जिसको सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि 19 अगस्त को एक महिला यात्री का लेडीज पर्स समेत अन्य सामानों की चोरी हो गयी थी. (नीचे देखे पूरी खबर)
इसको लेकर टाटानगर जीआरपी में केस दर्ज हुआ था. आरपीएफ द्वारा उस चोरी के मामले की जांच की गयी, जिसमें सीसीटीवी में उक्त महिला की गतिविधियां संदिग्ध दिखी, जिसके बाद उस महिला को पकड़ा गया, जिसके पास से पुलिस ने 3700 रुपये नगद, एक सोने का चेन, सोने का मंगलसूत्र और अन्य सामान जब्त किये. उक्त महिला द्वारा आरपीएफ की पूछताछ में बताया है कि वह कई स्थानों पर इस तरह की घटना को अंजाम देती है. महिलाओं को ही वह निशाना बनाती थी ताकि ट्रेन चढ़ते वक्त उनके पर्स या गहने की चोरी की जा सके.












