जमशेदपुर : चक्रधरपुर, खड़गपुर, आद्रा समेत अन्य रेलवे के डिवीजनों में होने वाले विकास के कारण ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में कई ट्रेनों को जून माह में रद्द कर दिया गया है. इसके तहत आद्रा डिवीजन में विकास के काम को लेकर तीन ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके तहत आद्रा बरकाकाना आद्रा मेमू पैसेंजर, झाड़ग्राम धनबाद झाड़ग्राम एक्सप्रेस और आसनसोल रांची आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन को 13 जून को रद्द किया गया है. खड़गपुर रांची खड़गपुर आद्रा तक शार्ट टर्मिनेट किया गया है. आद्रा से रांची के बीच ट्रेन को 13 जून को रद्द रखा जा रहा है. खड़गपुर हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन को भी आद्रा से हटिया के बीच रद्द रखा गया है. टाटा हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को चांडिल, गुंडाविहार मुरी से डायवर्ट होकर 13 जून को चलाया जायेगा. इसी तरह दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के कारण 8 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है. खड़गपुर-टाटा पैसेंजर 19 से 23 जून तक और टाटा-खड़गपुर पैसेंजर 20 से 24 जून तक रद्द रहेगी. झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 16 से 24 जून, खड़गपुर-टाटा-खड़गपुर मेमू 20 से 24 जून, खड़गपुर-टाटा मेमू और टाटानगर-खड़गपुर मेमू 16 से 24 जून तक रद्द रहेंगी. वहीं, हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 20, 21, 23 और 24 जून को और झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 22 और 24 जून को रद्द की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
चार ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. सिलघट टाउन-ताम्ब्रम एक्सप्रेस 20 जून को जयचंडी पहाड़, आद्रा, मिदनापुर, हिजली होकर चलेगी. अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 20 और 23 जून को सीनी, चांडिल, आद्रा होकर चलेगी. रांची-हावड़ा इंटरसिटी 21 जून को कोटशिला, आद्रा मार्ग से चलेगी, जबकि न्यू तिनसुकिया-ताम्ब्रम एक्सप्रेस 23 जून को डायवर्ट होकर चलायी जायेगी. वहीं, चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली टाटा-इतवारी, टाटा-बिलासपुर, टाटा-गुवा, संबलेश्वरी, जनशताब्दी, इस्पात, उत्कल, साउथ बिहार सहित 18 एक्सप्रेस ट्रेनें अप और डाउन में 10 से 28 जून के बीच विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
गम्हरिया, सीनी अप एवं डाउन रेल लाइन में रेलवे मेगा ब्लॉक लेकर टीआरटी मशीन से रेल लाइन को दुरूस्त करने का कार्य करेगी. उक्त कई प्रमुख ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसके तहत 10, 17 और 24 जून को हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस, 12, 19 और 26 जून को जगदलपुर-हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस, 11, 14, 18, 21, 25, और 28 जून को टाटा-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस, 11, 14, 18, 21, 25, और 28 जून को हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को टाटा-गुवा-टाटा मेमू, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को टाटा-राउरकेला-टाटा मेमू, 11, 18 और 25 जून को टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12, 19 और 26 जून को ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी. कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. इसके तहत 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर से टिटलागढ़ स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी. 11, 14, 18, 21, 25, और 28 जून को कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला से हावड़ा स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी. 10, 17 और 24 जून को पुरी योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन भद्रक, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी. 15, 22 और 29 जून को योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटा, हिजली, भद्रक स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी. 10, 17 और 24 जून को आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण गम्हरिया, टाटानगर, स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी. 14, 21 और 28 जून को आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण गम्हरिया, टाटानगर, स्टेशनों के बीच रद रहेगी.



