
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र में इन दिनों बड़ी ही अजीबो-गरीब घटनाएं घट रही है. जहां दिन हो या रात लोगों के घरों में न जाने कौन गाड़ियों और घरों के बाहर रखे सामानों में आग लगाकर फरार हो जा रहा है. ताजा मामला बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन संख्या 1 बी का है. जहां हरि मंदिर के समीप एक मकान के आंगन में रखी स्कूटी, और जेनरेटर मशीन को शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. घटना देर रात डेढ़ बजे के आस- पास की बताई जा रही है. किसी को कुछ समझ में आता इससे पूर्व दोनों गाड़ियां और जेनरेटर सेट जलकर स्वाहा हो चुका था. किसी तरह परिवार के लोगों ने आग पर काबू पाया. वैसे यह कोई पहली घटना नहीं है. बताया जा रहा है, कि ईलाके में हर दो तीन माह में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. वहीं पुलिस कागजी कार्रवाई कर मजह खानापूर्ति कर जांच में जुटी रहती है. जबतक एक जांच पूरा भी नहीं होता कि फिर से किसी अन्य मकानों को अपराधी निशाना बना डालते हैं. बहरहाल जमशेदपुर पुलिस के लिए इस अदृश्य शक्ति का पता लगाना जरूरी हो गया है. अब देखना है, इस घटना के बाद फिर के कगजी प्रक्रिया में पुलिस उलझकर रह जाती है या मामले का खुलासा भी करती है.






