
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) की अधीकृत यूनियन टिस्को मजदूर यूनियन में नयी कमेटी शिवलखन सिंह की अध्यक्षता में काम करना शुरू कर दी है. नयी कमेटी की पूरी सूची प्रबंधन को दे दी गयी है और मजदूरों के हस्ताक्षरित और समर्थन का एक पत्र भी भेज दिया गया है. शिवलखन सिंह को सबका समर्थन मिल गया है और अब मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष पद से हटाने के फैसले का सभी ने स्वागत भी किया है. इस बीच नये घटनाक्रम के तहत मंगलवार को यूनियन के उपाध्यक्ष जीसी श्रीवास्तव के इस्तीफा देने की खबर आयी थी, लेकिन बुधवार को खुद जीसी श्रीवास्तव ने इस खबर का खंडन किया है. श्री श्रीवास्तव ने www.sharpbharat.com को दूरभाष पर जानकारी दी कि यह बातें गलत है कि उन्होंने कोई इस्तीफा दिया है. वे पूरे तौर पर यूनियन के साथ है और शिवलखन सिंह ही उनके अध्यक्ष है. यह तोड़ने की साजिश है. इसी तरह शिवलखन सिंह ने कहा है कि यह इस्तीफा का भ्रम फैलाकर मजदूरों और यूनियन नेताओं को तोड़ने की कोशिश हो रही है, जिससे सबको बचने की जरूरत है. फिलहाल, शांतिपूर्वक यूनियन का संचालन हो रहा है. गौरतलब है कि एक फरवरी 2020 को टिस्को ग्रोथ शॉप के कर्मचारी के तौर पर रिटायर हो गये, जिसके बाद उनको यूनियन के बाहर कर दिया गया और महामंत्री रहे शिवलखन सिंह अध्यक्ष बन गये और नयी कमेटी ही बना ली. इसके बाद से माहौल गरमा गया है. दूसरी ओर, अब राकेश्वर पांडेय से यह यूनियन निकलता दिख रहा है क्योंकि अब पूरी कमेटी को ड्यूटी से रिलीज करने का एक पत्र भी भेजा जा चुका है, जिसको मंजूरी मिल जायेगी, जिसके बाद से सारे यूनियन के नेता एक बार फिर से नयी कमेटी के रुप में काम करने लगेंगे.







