
जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की बहन सिबोन सोलंकी (56 वर्षीय) का रविवार को निधन हो गया. उनका इलाज टीएमएच में चल रहे था. जमशेदपुर के ही साकची में ही रहने वाले सामु सिंह सोलंकी के साथ उनकी शादी हुई थी. उनके पति टाटा स्टील के ब्लोअर हाउस 4 के कर्मचारी है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर आगमन के बाद होगा. श्री मुंडा नयी दिल्ली से सोमवार को सुबह लगभग 8.55 बजे विस्तारा विमान से रांची हवाई अड्डा पर उतरेंगे, जहां से वे सीधे जमशेदपुर के साकची कुलसी रोड स्थित अपनी बहन के घर जायेंगे. वे अपने पीछे पति के अलावा दो बेटे और दो बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है. उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है. वहीं, उनको जानने वाले परिजन के अलावा कई भाजपा नेता भी टीएमएच पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया. स्वर्गीय सिबोन सोलंकी काफी दिनों से बीमार चल रही थी, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा था.






