
जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) में कर्मचारियों का बोनस लंबे अंतराल के बाद सोमवार दोपहर से लेकर शाम तक दो दौर की वार्ता हुई, जो विफल रही. यूनियन 20 प्रतिशत की मांग को दोहराया, जबकि प्रबंधन 18 प्रतिशत बोनस देने को तैयार दिखा. बाद में यूनियन 19 प्रतिशत पर समझौता करने को कहा, जिसपर प्रबंधन से सहमति नही बन पाई. यहाँ बोनस फार्मूले के तहत कर्मचारियों का बोनस 15.5 फीसद बन रहा हैै. प्रबंधन की ओर से जीएम कृष्णन आनंद व एचआर पदाधिकारी तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय समत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे.



