
जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर साई परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रातः 5.00 बजे से शाम 5.00 तक आस पास के भक्तों ने भोले बाबा का पूजन, जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया. सुबह से ही भोले बाबा के शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए लम्बी कतार लगी हुई थी . संध्या 6.00 बजे से अगले दिन 22 फरवरी सुबह 6.00 बजे तक चार प्रहर की पूजन का आयोजन किया गया. चार प्रहर के पूजन में प्रथम प्रहर के पूजन के पश्चात भगवान भोलेनाथ की भजन हुआ. दूसरे प्रहर के पूजन के पश्चात भव्य शिव विवाह का कार्यक्रम हुआ. तीसरे प्रहर के पूजन के पश्चात व रुद्राभिषेक एवं रुद्राष्टाध्यायी हवन हुआ.

चतुर्थ प्रहर के पूजन के पश्चात ब्रम्हमुहूर्त में बाबा की महाआरती हुई. प्रत्येक प्रहर में भोले बाबा को अलग-अलग भोग अर्पित किया गया. विशेष पूजन अनुष्ठान पंडितचार्या हरेराम दूबे के मार्गदशन में कुल 5 पुरोहितों के द्वारा संपन्न कराया गया. कार्यक्रम के आयोजन में राजीव कुमार, नूतन कुमारी, अनूप रंजन, रश्मि नारायण, शिलेन्द्र कुमार मिश्र, राजकिशोर साहू, सी उदय भास्कर, सुदर्शन महतो, शिखा रॉय चौधरी, दुर्गा घोष, भीम कर्मकार, तपन चौधरी, अंजू शाह, राकेश पांडेय, रिंकू रॉय चौधरी, रीना साहू, डॉली चक्रवर्ती, सरस्वती देवी, रीना सिंह, चंद्रा शेखर सिंह, के श्रीनिवास राव, सतीश कुमार सिंह, सौरभ कुमार सिंह समेत अन्य श्रद्धालुओं की सराहनीय भूमिका रही.






