
चाकुलिया : प्रखंड की बिरदह पंचायत कमेटी की एक बैठक बारानाटा गांव में प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. बैठक में पंचायत कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष संजीत सिंह, सचिव विकास महतो, उपाध्यक्ष खोकन नायक, कोषाध्यक्ष हरेकृष्ण नायक, सह सचिव सालखान हांसदा, संगठन सचिव अमल गोप को मनोनीत किया गया.
वहीं कुचियाशोली पंचायत कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष दीपक बेहरा, सचिव खगेन्द्र नाथ महतो, उपाध्यक्ष चुनाराम हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष तपन गोप, सह सचिव भरत महतो, संगठन सचिव सुपाई हांसदा को चुना गया. बैठक में मंगल हांसदा, टुलू साव, बलराम महतो, मानिक चन्द्र सोरेन, सालखान हांसदा, राजू नायक, निर्मल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.





