चाईबासा : जिला प्रशासन द्वारा सड़क हादसे पर काबू पाने के लिए चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा कार्यक्रम भी सार्थक होते नहीं दिख रहे हैं। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बाबजूद सड़क हादसों की कमी आने का नाम नहीं ले रही है। सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवक की मौत हो गई. इस घटना में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक युवक की मौत सरायकेला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई.

मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक सरायकेला से मागे पर्व मनाकर चाईबासा लौट रहे थे. उसी क्रम में किसी बड़े वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हो गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अमन सवैया और बंशीधर गोडसोरा के साथ बुधन सिंह जमुदा रघुनाथपुर से मागे पर्व मनाकर मामा के घर मोटरसाइकिल से किरी गांव जा रहे थे, उसी दौरान उसी दौरान सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद चाईबासा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए सरायकेला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया।









