आरा: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में राजस्थान के अतुल अग्निहोत्री पहले स्थान पर रहे. जबकि दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे व तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ के अकांश ढुल रहे . इस परीक्षा में बिहार के आरा यानि भोजपुर जिले की रहने वाले रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने 301वीं रैंक लाकर जिले व परिवार का नाम रोशन किया है. आकांक्षा सिंह आरा शहर के कतिरा मुहल्ले में निवासी है. आकांक्षा सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा आरा से की, जिसके बाद जैन कालेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद दिल्ली जाकर सिविल सेवा की तैयारी की. (नीचे भी पढ़े)
लगातार मेहनत व अनुशासन के साथ पढ़ाई करते हुए दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की. उन्होंने बताया कि सिविल सेवा की तैयारी के लिए 10-12 तक कड़ी मेहनत की. दिल्ली में कोचिंग की और घर में भी आकर कमजोर विषयों पर जमकर मेहनत की. उन्होंने बताया कि मुझे भारतीय राजस्व सेवा संवर्ग ग्रुप वन मिला है. उनका कहना है कि इच्छा तो भारतीय विदेश सेवा में जाने की है. इसके लिए वह और मेहनत करने की बात कही. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता के सहयोग व दादा से मिली प्रेरणा को दिया. बेटी की सफलता पर पिता इंद्रभूषण सिंह ने कहा कि पिता ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की दिली इच्छा की थी परिवार का कोई सदस्य यूपीएससी पास करके अधिकारी बने, आज बेटी ने वह काम पूरा कर दिया है. इसके लिए भगवान व बुजुर्ग का शुक्रिया अदा किया.







