चक्रधरपुर : नगर के विभिन्न वार्डों में अब वार्ड पार्षद दिनेश जेना व नीकू सिंह लोगों के घर तक पहुंचकर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए समस्याओं का समाधान करने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में वार्ड पार्षद दिनेश जेना व पार्षद प्रतिनिधि अधिवक्ता विवेक कुमार शनिवार को वार्ड नंबर 11 पोटर खोली पहुंचे, जहां पर स्थानीय वार्ड पार्षद के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की. इस दौरान लोगों से मिले व उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया.
वार्ड पार्षद दिनेश जेना ने बताया कि पूरे नगर में समस्याओं के समाधान के लिए इसी प्रकार सूचीबद्ध किया जा रहा है. जहां जरूरत हो रही है लोगों का इलाज एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान में जुटे हुए हैं. इस दौरान स्थानीय वार्ड पार्षदों का भी भरपूर सहयोग इस कार्य में मिल रहा है. लोगों की समस्या को देखते हुए समस्या वाले घरों में जाकर समस्या का हल करने में लगे हैं.







