
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में बीते दो दिन से लगातार बारिश के कारण मौसम खराब रहा है. इस दौरान सोमवार को 24 घंटों में 32 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. वहीं तापमान में गिरावट भी आयी है. वहीं दूसरी ओर मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और धूप-छांव की स्थिति बनी हुई है. वहीं आज उत्तरी और मध्य हिस्से में रांची, बोकारो, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, जमशेदपुर चाईबासा, सरायकेला और घाटशिला में झमाझम बारिश के आसार है. इस दौरान आकाशीय बिजली के साथ वज्रपात भी संभावना है. बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. वहीं 21 के बाद आंसिक रूप से कोहराम भी दस्तक देगी.





