रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना से 4 किलोमीटर दूर टेबो घाटी में स्थित लोटा के पास दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर हुई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के करीब रांची से ब्रेजर गाड़ी चाईबासा की ओर आ रही थी. चक्रधरपुर से डिजायर गाड़ी रांची जा रहा था. (नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान मुख्य सड़क में जानवर आ जाने के कारण दोनों गाड़ी असंतुलित हो गया और दोनों आपस में टक्कर हो गयी. जिससे दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी विक्रांत कुमार दलबल के साथ पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर लिया. वाहन में बैठे चालक एक लोगों को कोई खास चोटें नहीं आई है.यह दुर्घटना कैसे हुई पुलिस मामले की जांच कर रही है.



