रामगोपाल जेना / चाईबासा-चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर सतीश पूरी का मनोनयन हुआ है. इसकी घोषणा प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने की है। उन्होंने सतीश पूरी को इस संबंध में मनोनयन पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार उन्हें मनोनीत किया गया है। पत्र की प्रतिलिपि दीपक प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, प्रदेश प्रभारी, नागेंद्र नाथ तिवारी, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी, कर्मवीर सिंह, संगठन महामंत्री को दी गई है।





