
चाईबासा : मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा एंव ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में एसआर रुंगटा ग्रुप, चाईबासा के सहयोग से बढ़ती ठंड के मद्देनजर 2000 (दो हज़ार) कम्बल वितरण करने का निर्णय लिया है. इस कार्य के लिये मारवाड़ी सम्मेलन के ज़िला अध्यक्ष राजकुमार मुंधडा एवं शाखा अध्यक्ष अनिल मुरारका के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें रमेश खिरवाल, इन्दर पसारी, मनोज शर्मा, अशोक विजयवर्गी को शामिल किया गया है। टीम के द्वारा कल महादेव कोलोनी बरकन्दाज टोला मोची साई मे जाकर ज़रूरतमन्दों का चयन उक्त मुहल्ले के प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से कंबल वितरण किया जायेगा। इससे पूर्व शनिवार को महादेव कोलोनी तथा बरकन्दाज टोली में कम्बल का वितरण किया गया। सम्मेलन के सचिव रमेश खिरवाल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन की दोनों शाखा द्वारा और भी जगहों पर जाकर जरुरतमन्दो का चयन किया जाएगा। तदुपरान्त कम्बल वितरण एसआर रुंगटा ग्रुप के सहयोग से किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में राजकुमार मुंधडा, अनिल मुरारका, नरेश अग्रवाल, रमेश खिरवाल, मनोज शर्मा, इन्दर पंसारी, अशोक विजयवर्गी, पवन चाण्डक, अजय बजाज व अन्य ने सहयोग किया।







