
चाईबासा: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए चाईबासा मारवाड़ी सम्मेलन ने 16 से 21 सितंबर तक दुकानें बंद करने की घोषणा की थी. इस बंदी का अन्य संस्थानों ने भी सपोर्ट किया था. इसके उलट बुधवार को दुकानें खुली रहीं. भगवान विश्वकर्मा पूजा को देखते हुए बाजार में खरीदारों का का तांता लगा रहा. बंद पूरी तरह से फ्लाप रहा. चाईबासा मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यो ने कहा था कि कोरोना संक्रमण का मामला शहर में तेजी से बढ़ रहा है. इसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि इसके चेन को तोडना होगा तभी हम इसको रोक पाएंगे. अन्यथा तेजी में मामले बढ़ते जाएंगे. पहले मुहल्ले में एक आदमी संक्रमित होता था लेकिन अभी परिवार के लोग भी उसकी चपेट में आ रहे है जिसके कारण आस पास के लोग भी संपर्क में आने पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है. इस चेन को रोकने के लिए मारवाड़ी सम्मेलन ने बंद में आम जनता से सहयोग की अपील थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बंद का समर्थन रोटरी क्लब, बंगाली सेवा समिति, लांयस क्लब, मारवाड़ी महिला समिति, महेश्वरी सभा, मारवाड़ी युवा मंच, समेत अन्य समाजिक संस्थाओं ने समर्थन किया था.















