रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर के पवन चौक में डीसी एसपी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. साथ ही टोटो और ऑटो में पोस्टर चिपकाए गए. सड़क पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों के बीच भी हैंडबिल बांटकर जानकारी दी गई.(नीचे भी पढे)
पवन चौक में काफी देरी तक यह अभियान चलाया गया.पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने लोगो से अपील करने हुए कहा की वाहन में निर्धारित सीमा से अधिक वजन सड़क पर सभी के लिए खतरे की वजह बन सकती है. इसलिए यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने को सुरक्षित रखने में सहयोग की अपील की है.




