चाईबासा : नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले में बुधवार को द्वितीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. कोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया. उसे 21 साल की जेल की सजा सुनायी गयी. वहीं 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया. दोषी गुल्शन आल्डा मंझारी के गंजिया गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ 20 फरवरी 2023 को पीड़िता के बयान पर मंझारी थाना में बहला फुसला कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य को संग्रह कर कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था. पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया.














