
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में कोविड-19 नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए आगामी शनिवार एवं रविवार को बृहद जांच शिविर आयोजित करते हुए 14,000 व्यक्तियों का कोरोना जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि जैसा की अभी राज्य सरकार के द्वारा कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी प्रकार के आर्थिक गतिविधियों एवं कई अन्य प्रकार की सेवाओं के संचालन को सशर्त मंजूरी दी गई है और क्वॉरेंटाइन होने के निर्देश में भी कुछ बदलाव किया गया है. अभी कुछ दिवस पूर्व दुर्गा पूजा आयोजन के दौरान कुछ लोगों के द्वारा मंदिर या अन्य स्थान पर भी आना-जाना किया गया है. इसी आलोक में विधि व्यवस्था संधारण में लगे सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ आमजनों का भी संक्रमण जांच कराने के उद्देश्य से शिविर संचालन करने का निर्णय लिया गया है.





