• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 20, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

west singhbhum legal awareness- 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत लीगल लिटरेसी कार्यक्रम आयोजित,बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी गई जानकारी, सड़क व साइबर सुरक्षा के मापदंडों के पालन पर दिया जोर

west singhbhum legal awareness- 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत लीगल लिटरेसी कार्यक्रम आयोजित,बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी गई जानकारी, सड़क व साइबर सुरक्षा के मापदंडों के पालन पर दिया जोर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


रामगोपाल जेना,चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए पश्चिम सिंहभूम मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में प्राधिकार के तत्वावधान में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत लीगल लिटरेसी संत जेवियर्स विद्यालय
में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें बाल श्रम और बाल सुरक्षा संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की. उन्होंने बताया कि कम उम्र के बच्चों को श्रम संबंधित कार्यों में नियोजित करना न सिर्फ सामाजिक रूप से अस्वीकार्य है बल्कि यह कानूनन अपराध भी है. ऐसे में उनका स्वाभाविक
विकास बाधित होता है और वह मानसिक रूप से भी तैयार नहीं होते और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अभी पढ़ने लिखने की और उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए अध्ययन पर ध्यान देने का उचित समय होता है. इसलिए इस तरह की सामाजिक बुराइयों से बचना चाहिए, यदि माता-पिता नियोजक या अभिभावक ऐसा करने को बाध्य करते हैं तो उन्हें समझाना चाहिए ऐसा करने पर यह दंडनीय अपराध है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बाल मानव तस्करी के विषय में बताते हुए सचेत किया कि बड़े शहरों में काम मिलने का लोक लुभावना आडंबर दिखाकर बाल तस्कर या मानव तस्कर लोगों को प्रभावित करते हैं. परंतु ज्यादातर उसकी सच्चाई इसके उलट होती है और बड़े शहरों में उनका न सिर्फ शारीरिक औऱ मानसिक शोषण होता है बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाता. ऐसे प्रलोभनों के प्रति सावधान रहना चाहिए और यदि कोई ऐसा करे तो उसके विरुद्ध डालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर या चाइल्डलाइन 1098 और पुलिस 100 या 112 पर इसकी सूचना दी जा सकती है. प्राधिकार का सदैव प्रयास होता है कि ऐसे अप्रिय स्थिति को उत्पन्न होने से पहले ही जन जागरूकता के माध्यम से समाप्त किया जा सके.विद्यालय में उन्होंने बालको को बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से प्रति आगाह करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने ट्रैफिक सिग्नलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के किनारे लगाए गए ऐसे चिन्ह राहगीरों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत होते हैं जिसका अनुपालन अवश्य करना चाहिए. सड़क में की गई सुरक्षा न सिर्फ आपको बल्कि दूसरों के लिए भी सुरक्षित वातावरण का निर्माण करती है. उन्होंने विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी इन अभियान की और प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की और किसी भी समस्या के लिए प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क करने का सलाह प्रदान किया.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने मादक द्रव्यों के सेवन के कानूनी परिणामों (जैसे, एनडीपीएस अधिनियम के तहत) पर प्रकाश डाला और इनसे बचने की सलाह प्रदान की और जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना मादक द्रव्यों के सेवन के पीड़ितों, उनके परिवारों और सहायता की आवश्यकता वाले कारावास में बंद व्यक्तियों के लिए तैयार की गई है. इसके तहत कानूनी सेवाएं, परामर्श, पुनर्वास सहायता और समाज में पुनः एकीकरण में सहायता प्रदान किया जाता है. यह योजना जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है, जैसे और पीड़ितों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता की उपलब्धता को बढ़ावा दिया जाता है. उन्होंने बच्चों को सचेत करते हुए कहा कि बच्चे आजकल फोन, टैबलेट और गेम्स पर बहुत एक्टिव रहते हैं. इसीलिए साइबर फ्रॉड से सावधान रहना जरूरी है. उन्होंने इससे बचने के उपाय भी बताए. उन्होंने फेक लिंक पर ध्यान नहीं देने की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने अंत में कहा कि साइबर फ्रॉड से डरना नहीं है, समझदार बनना है. अगर सावधानी रखेंगे तो इंटरनेट सबसे अच्छा दोस्त साबित हो सकता है. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक सहित अधिकार मित्र अलकमा रूही अरुण विश्वकर्मा और असीमा चटर्जी भी उपस्थित थीं.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur theft – टाटा स्टील में केबल चोरी करते तीन पकड़ाये, 42 किलो कॉपर केबल बरामद
खबर

Jamshedpur theft – टाटा स्टील में केबल चोरी करते तीन पकड़ाये, 42 किलो कॉपर केबल बरामद

October 20, 2026
Jamshedpur fire – बर्मामाइंस में चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग, देखिए – video
खबर

Jamshedpur fire – बर्मामाइंस में चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग, देखिए – video

October 20, 2026
Jamshedpur roof incident : सोनारी में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक करने गये थे छत पर, देखिए – video
खबर

Jamshedpur roof incident : सोनारी में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक करने गये थे छत पर, देखिए – video

October 20, 2026
Next Post
Jamshedpur rajasthan mahotsav – राजस्थान महोत्सव सह मेला की तैयारियां शुरू, गोपाल मैदान में भूमि पूजन व बजरंग ध्वज का हुआ स्थापना

Jamshedpur rajasthan mahotsav - राजस्थान महोत्सव सह मेला की तैयारियां शुरू, गोपाल मैदान में भूमि पूजन व बजरंग ध्वज का हुआ स्थापना

Jamshedpur Border Area- कपाली में गिरफ्तार वाहन चालक को भेजा गया जेल

Jamshedpur Border Area- कपाली में गिरफ्तार वाहन चालक को भेजा गया जेल

Jamshedpur police action – गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी और जालसाजी कर 29 टन सरिया गबन करने के मामले में वाहन मालिक सहित तीन गिरफ्तार

Jamshedpur police action - गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी और जालसाजी कर 29 टन सरिया गबन करने के मामले में वाहन मालिक सहित तीन गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Tuesday 20th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 अक्टूबर 2026

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

Jamshedpur jrd tata sports complex theft attempt : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चोरी की कोशिश, रंगे हाथ पकड़ाया चोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

Jamshedpur jrd tata sports complex theft attempt : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चोरी की कोशिश, रंगे हाथ पकड़ाया चोर

Jamshedpur police action : जमशेदपुर पुलिस सख्त, चोरी और मारपीट के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Tata steel action : कदमा में दास नर्सरी पर टाटा स्टील की कार्रवाई, जमीन के व्यावसायिक इस्तेमाल पर उठे सवाल, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News