जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कमारीगोड़ा हरी मंदिर के पास 9 मई को उस समय तनाव का माहौल बन गया जब ग्रामीणों ने गायों से भरी एक वाहन को पकड़ा. इस दौरान ग्रामीणों ने वाहन चालक को भी पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की गई.(नीचे भी पढे)
इस मामले में सोनारी निवासी संतोष कुमार की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने डेमडुबी अंसार नगर निवासी मोहम्मद शाहिद को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मवेशियों को ओडिशा के रायरंगपुर बहलदा से कपाली ला रहा था. इस दौरान ग्रामीणों ने मवेशियों से भरे वाहन को पकड़ लिया था. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस रेस हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.








